Abhishek Malhan Biography in Hindi | अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) Net Worth, Age, Career

Abhishek Malhan Biography in Hindi

Abhishek Malhan Biography in Hindi | फुकरा इंसान | Abhishek Malhan Age, Net Worth, Family | Abhishek Malhan BigBoss

अभिषेक मल्हान उर्फ़ फुकरा इंसान आजकल काफी चर्चा है। बिगबॉस OTT का दूसरा सीजन अभी अभी ख़त्म हुआ है और इसबार वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट एलवीश यादव बिगबॉस फाइनल विनर रहे। वही अभिषेक मल्हान उर्फ़ फुकरा इंसान बिगबॉस OTT रनर अप रहे थे। 

दोस्तों इससे पहले भी ये काफी पॉपुलर थे लेकिन बिगबॉस के बाद वो और चर्चा में आ गए है। आइये आपको बताते है की फुकरा इंसान के नाम से फेमस अभिषेक मल्हान कौन है ? 

अभिषेक मल्हान (फुकरा इंसान) कौन है ? 

अभिषेक मल्हान एक फेमस यूटूबरऔर सोशल मीडिया इंफ्लुंसर है। यूट्यूब पर इनको फुकरा इंसान के नाम से जाना जाता है, क्योकि उनके चैनल का नाम ही फुकरा इंसान है। 

Abhishek Malhan With Manisha Rani

अभिषेक अपने चैनल पर कॉमेडी, प्रैंक और चैलेंज वीडियो बनाते है। वो अपने चैनल पर रोस्ट वीडियो भी डालते है। यूट्यूब पर इनके लगभग 9 मिलियन सब्सक्राइबर है। वही इंस्टाग्राम पर 6.4 मिलियन Follower है। इसके अलावा इनका यूट्यूब पर 3 और Channel भी है। 

Abhishek Malhan Biography in Hindi

फेमस Youtuber अभिषेक मल्हान उर्फ़ फुकरा इंसान राजधानी दिल्ली के रहने वाले है। इनका जन्म 24 मई 1997 को दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक मध्यवर्गीय हिन्दू परिवार में हुआ था। 

इनकी शुरुआती शिक्षा  Lancer’s Convent School से दिल्ली हुई है, और हायर एजुकेशन की बात करे तो इन्होने दिल्ली कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड कॉमर्स दिल्ली से अपना ग्रजुएशन पूरा किया है। 

Fukra Insan - Abhishek Malhan

ये भी पढ़े :  Elvish Yadav Biography in Hindi | एलवीश यादव (Big Boss Winner) कौन है

फुकरा इंसान B.Com ग्रेजुएट है। इन्होने पढाई के साथ -2 यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू कर दिया था जिसकी वजह इस मुकाम पर पहुंचे है। इतना ही नहीं उन्हें बिगबॉस OTT सीजन-2 में भी जाने मौका मिला जिसमे उन्होंने अपनी पहचान लोगो में और बना ली।

बिगबॉस में जाने के वजह से अचानक उनके सब्सक्राइबर बढे है और इस समय हर जगह से उनको इंटरव्यू के लिए बुलावा आ रहा है। 

अभिषेक मल्हान का परिवार 

अभिषेक मल्हान के परिवार में उनके माता पिता के अलावा एक बड़ा भाई है जिनका नाम निश्चय मल्हान है। उनकी बहन का नाम प्रेरणा मल्हान है, इनकी माता का नाम डिंपल और पिता का नाम विनय मल्हान है। 

Youtuber Abhishek Malhan

इनकी माता डिंपल डिंपल मल्हन भी एक youtuber है और daily ब्लॉग बनाती है। इनके यूट्यूब चैनल पर 1 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। इनकी बहन प्रेरणा भी ट्रेवल ब्लॉगर है  और इनके यूट्यूब चैनल पर 5 , 5 मिलियन सब्सक्राइबर है। 

उनके बड़े भाई निश्चय मल्हान भी फेमस Youtuber है। उनके यूट्यूब चैनल पर 20 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है, और उनके यूट्यूब चैनल का नाम Triggered Insan है। इनके बड़े भाई निश्चय Gamming और रोस्ट वीडियो बनाते है। 

Abhishek Malhan Education 

अभिषेक मल्हान की एजुकेशन की बात करे तो वो B.Com ग्रेजुएट है। इनकी 12th तक की पढाई दिल्ली के Lancer’s Convent School से हुयी है। उन्होंने अपने कॉलेज के टाइम से ही वीडियो बनाना शुरू कर दिया था और फिर ग्रेजुएशन के बाद Youtube को अपना फुल टाइम करियर बना लिया। और आज इनके वीडियो पर मिलियन में व्यूज आते है। 

ये भी पढ़े : IAS Srushti Deshmukh Biography Hindi | जानिए पहले प्रयास में कैसे IAS बनीं सृष्टि देशमुख

अभिषेक मल्हान गर्लफ्रेंड/शादी  

जबसे अभिषेक बिग बॉस में गए है तबसे इंटरनेट पर लोगो द्वारा खूब सर्च किया गया की अभिषेक मल्हान की गर्लफ्रेंड कौन है ? तो आपको बता दे की अभी तक मिली जानकारी के हिसाब से, अभी तक उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है। 

Abhishek And Manisha

और अभी तक वो सिंगल है क्योकि अभी तक उन्होंने लोगो को अपने गर्लफ्रेंड के बारे में कुछ नहीं बताया है। वो अभी 26 साल के है और उनकी अभी शादी नहीं हुयी है। 

अभिषेक मल्हान करियर 

फुकरा इंसान एक फेमस YouTuber है और लोग उन्हें फुकरा इंसान के नाम से जानते है। यूट्यूब पर उनके 9 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी करने के बाद इन्होने यूट्यूब को अपना फुल टाइम करियर बना लिया। ये यूट्यूब पर फनी और रोस्ट वीडियो बनाते है। 

इनकी पहली वीडियो 20 रुपये vs 600 रुपये वाटर कम्पटीशन अपने चैनल पर डाला और ये वीडियो वायरल हो गयी। इसके बाद एक के बाद एक वीडियो  बनाने लगे और आज इसके अलावा यूट्यूब पर तीन और अन्य चैनल भी है जिनके नाम है फुकरा इंसान लाइव, फुकरा इंसान शॉर्ट्स, मल्हान रिकार्ड्स। 

अभिषेक youtuber के साथ साथ संगीतकार भी है और अभी तक अपने म्यूजिक चैनल पर कई म्यूजिक वीडियो बनाये है जिन्हे दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया। 

अभिषेक मल्हान बिगबॉस 

अभी हाल ही में हुए बिगबॉस OTT के दूसरे सीजन में अभिषेक मल्हान कंटेस्टेंट रहे थे और फिनाले तक पहुंचे थे। बिग बॉस में सबसे अच्छे से खेलते हुए अंतिम चरण तक पहुंचे थे और लोगो का खूब सपोर्ट मिला, इनको बिग बॉस फाइनल का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन वो ट्रॉफी नहीं जीत सके। 

अभिषेक बिग बॉस की ट्रॉफी भले ही न जीत पाए हो लेकिन उन्होंने लोगो का दिल जरूर जीत लिया। दर्शको के इतने प्यार और सपोर्ट की वजह से ये और पॉपुलर हो गए  है, और लगातार इंटरव्यू कर रहे है। 

अभिषेक मल्हान Income

अभिषेक मल्हान उर्फ़ फुकरा इंसान के 4 यूट्यूब चैनल है जहा से ये पैसा कमाते है। इसके अलावा ये ब्रांड प्रमोशन से भी अच्छा पैसा कमाते है।  अभिषेक की नेट वर्थ लगभग 1.5 करोड़ रुपये है।

Abhishek Malhan Income

फुकरा इंसान ने YouTuber सम्राट के साथ एक इंटरव्यू में बताया था की वो  इतना कमाते है की हर महीने 20 iPhone खरीद सकते है।  

अभिषेक मल्हान सोशल मीडिया 

अभिषेक मल्हान यूट्यूब के बाद सबसे ज्यादा इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहते है। इंस्टाग्राम पर इनके 6.6 मिलियन फॉलोवर है। इसके अलावा फेसबुक पे भी इनके 11 हजार फॉलोवर है।

अभिषेक मल्हान इंस्टाग्राम-Click here
अभिषेक मल्हान यूट्यूब – Click here
अभिषेक मल्हान ट्विटर-Click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लीक हो गयी सैमसंग की आनेवाली लेटेस्ट फोल्डिंग फ़ोन की जानकारी ! जाने कब लांच होंगे ये फ़ोन YouTube ने दिया users को कड़ी चेतावनी ! अगर इस तरह से देखते है यूट्यूब वीडियो तो हो जाइये सावधान VIVO ने लांच किया फाडू स्मार्टफोन ! 200 MP कैमरा के साथ झमाझम रील बनाएंगी पापा की परिया पहले सेल में इतना सस्ता मिल रहा है Realme P1 5G का धमाकेदार फ़ोन ! लम्बे इंतजार के बाद भारत में लांच हो गया Realme का ये फ़ोन 6000 mAh के दमदार बैटरी पावर की साथ सैमसंग ने लांच किया ये स्मार्टफोन ! इसके सामने कही नहीं टिकते One Plus जैसे फ़ोन