Elvish Yadav Biography in Hindi | एलवीश यादव (Big Boss Winner) कौन है ?

Elvish Yadav Biography in Hindi

Elvish Yadav Biography in Hindi | एलवीश यादव कौन है ? | Big Boss Winner Elvish Yadav

एलवीश यादव यह नाम आजकल बहुत चर्चा में है। अगर आप बिग बॉस के फैन है तो इनके बारे में मालूम ही होगा लेकिन, अगर आप बिग बॉस नहीं देखते तो निराश न हो। इस आर्टिकल में आपको बताने वाला हूँ एलवीश यादव कौन है ? और आखिर इतने चर्चा में क्यों है ?

एलवीश यादव कौन है ?

आपको बता दे की एलवीश यादव एक फेमस यूटूबर और सोशल मीडिया Influencer है। सोशल मीडिया पर इनकी जबरदस्त फैन फॉलोविंग है। एलवीश यादव अक्सर अपनी यूट्यूब वीडियो और विवादों की वजह से चर्चा में रहते है। लेकिन इस समय उनके चर्चा में आने की वजह बिग बॉस है।

जी हां दोस्तों इस समय एलवीश यादव बिग बॉस OTT 2 का फाइनल जीतकर सुर्खियों में है। वैसे तो हर बार बिगबॉस काफी चर्चा में रहता है, लेकिन इस बार का बिगबॉस अपने आप में खास रहा। क्योकि एलवीश यादव ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पे एंट्री करके ख़िताब जीता और रिकॉर्ड बना डाला।

अभी तक के बिग बॉस के किसी भी सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट ने ट्रॉफी नहीं जीती थी। आइये जानते की एलवीश यादव को जीवन से जुडी सभी जानकारी।

Elvish Yadav Biography in Hindi

एलवीश यादव हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले है, और सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग है। अकेले पर यूट्यूब पर उनके 12 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर है। वही इंस्टाग्राम पर 12 , 9 मिलियन Follower है।

एलवीश यादव ने शुरुआत से फेसबुक,टिकटॉक जैसे प्लेटफार्म पर वीडियो बनाना शुरू किया था। शुरुआत में एक बार उनके द्व्रारा फेसबुक पर डाली गयी वीडियो वायरल हुयी तभी से उनका मनोबल बढ़ा। फिर लगातार विडिओ बनाने लगे जिसे लोग पसंद करने लगे। 2016 में इन्होने अपने यूट्यूब करियर की शुरुआत की तब से अभी तक कभी पीछे मुड़कर नहीं देखे।

ये भी पढ़े :  नेहा सिंह राठौर का जीवन परिचय | जानिए UP में का बा ! गाने वाली सिंगर के बारे में

एलवीश यादव अपने खास देशी हरियाणवी लहजे के लिए इंटरनेट पर मशहूर है। यूट्यूब पर इनका एक चैनल एलवीश यादव के नाम से है। इसके आलावा एक और Channel एलवीश यादव व्लॉगस के नाम से है, जिसपर वो अपने डेली लाइफ रूटीन की वीडियो डालते है।

एलवीश यादव का जन्म और परिवार

इनका जन्म हरियाणा के गुरुग्राम जिले में 14 सितम्बर 1997 को एक यादव परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम रामअवतार यादव है और माता का नाम सुसमा यादव है। माता पिता के अलवा इनकी एक बहन भी है उनका नाम कोमल है। एलवीश के पिता रामअवतार एक कॉलेज में लेक्चरर है और माता हाउस वाइफ है। एलवीश अभी भी अपने होम टाउन Gurugram में परिवार के साथ रहते है।

प्रभिक जीवन और शिक्षा

एलवीश यादव का प्रांभिक जीवन उनके होम टाउन गुड़गांव में ही बीता है। उनकी 12th तक की पढाई भी गुड़गांव में ही हुयी है। 12th पास करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए इन्हिने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंशराज कॉलेज में Admission लिया और बीकॉम में Graduation की डिग्री हासिल की।

अपने कॉलेज के दिनों से ही इन्होने फनी वीडियो बनाने शुरू कर दिए थे जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन बेस है। यह इनका इतना बड़ा फैन support ही था जिसकी बदौलत वो बिगबॉस OTT 2 का फिनाले जीत पाए।

एलवीश यादव गर्लफ्रेंड

अब अगर आप ये भी जानना चाहते है की एलवीश यादव की गर्लफ्रेंड कौन है ? तो आपको बता दे की सोशल मीडिया की खबरों को माने तो एलवीश की गर्लफ्रेंड कृति मेहरा को बताया जाता है। हलाकि एलवीश ने अभी तक कभी भी अपने रिलेशनशिप की पुष्टि नहीं की है।

पहले कृति मेहरा एलवीश के साथ काम करती थी, लेकिन अब वो अपने खुद के चैनल पर काम करती है।

एलवीश यादव विवाद 

एलवीश यादव जितने फेमस है उतना ही उनका विवादों से भी नाता रहा है। अभी तक के करियर में एलवीश यादव कई बार विवादों में आ चुके है। कई बार ये गाड़ियों के अपने लम्बे काफिले के वजह से विवादों में आ चुके है। कुछ समय पहले एक बार एलवीश तब विवादों में आ गए थे, जब एक स्कॉर्पियो से कुछ लोगो को गमले चुराते देखा गया था। 

उस गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और राजस्थान में उनके काफिले में शामिल गाड़ी जिसमे वो सवार थे उसका नंबर एक ही था। यह फुटेज सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगो ने एलवीश को खूब ट्रोल किया था। लेकिन एलवीश यादव ने ट्विटर पर क्लियर किया की उस गाड़ी का उनसे कोई लेना देना नहीं है, जिसमे गमले चुराते हुए लोग देखे गए थे। 

एलवीश यादव vs ध्रुवराठी विवाद 

ध्रुव राठी को एलवीश यादव का कट्टर विरोधी बताया जाता है, और अभी तक इन दोनों का विवाद होता रहता है। ध्रुव राठी भी एक Youtuber है और अपने अपने channel पर देश विदेश से जुडी अहम मुद्दों पर Video बनाते है। 

एलवीश यादव ध्रुव राठी के विवाद की शुरुआत तब हुई जब एलवीश ने ध्रुव राठी को भारत सरकार के प्रति आलोचनात्मक बताया था। इस बात को प्रूफ करने के लिए एलवीश यादव ने ध्रुव राठी के कुछ वीडियो क्लिप्स भी लगाए थे। 

इन्हे भी पढ़े : IAS Srushti Deshmukh Biography Hindi | जानिए पहले प्रयास में कैसे IAS बनीं सृष्टि देशमुख

ध्रुव राठी ने भी इसका जवाब दिया था , तबसे कई बार इनका तकरार हो चुका है। हाल ही में जब एलवीश यादव की बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुयी थी तो कयास लगाए जा रहे थे की , जल्द ही ध्रुव राठी भी शो में एंट्री ले सकते है। लेकिन ऐसा हुआ नहीं और एलवीश यादव ने बिग बॉस जीतकर रिकॉर्ड बना दिया। 

एलवीश यादव कार कलेक्शन 

एलवीश यादव कारो के बड़े शौक़ीन है, उनके पास कई लक्जरी कार है। आपको बता दे की इनके पास फार्चूनर , Hyundai Verna  और Porsche जैसी लग्जरी कारे है।  इनकी कार कलेक्शन में सबसे महँगी गाडी येलो कलर की Porsche है जिसकी कीमत लगभग 2 करोड़ है। 

एलवीश यादव नेट वर्थ 

फेमस Youtuber और बिग बॉस OTT विनर एलवीश यादव की नेट वर्थ लगभग 40 करोड़ के आसपास है। इनके ज्यादातर इनकम Brand Promotion और YouTube AdSense से आती है।  

Conclusion 

तो दोस्तों इस आर्टिकल में आपको फेमस Youtuber और Influencer एलवीश यादव के बारे में बताया जैसे एलवीश यादव  विवाद, Elvish Yadav Age, Elvish Yadav Family, Career, Net worth आदि। मुझे पूरी उम्मीद है ये आर्टिकल आपको पसंद आया होगा। 

अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे जरूर शेयर करें।  

अंत में पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद।

2 thoughts on “Elvish Yadav Biography in Hindi | एलवीश यादव (Big Boss Winner) कौन है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लीक हो गयी सैमसंग की आनेवाली लेटेस्ट फोल्डिंग फ़ोन की जानकारी ! जाने कब लांच होंगे ये फ़ोन YouTube ने दिया users को कड़ी चेतावनी ! अगर इस तरह से देखते है यूट्यूब वीडियो तो हो जाइये सावधान VIVO ने लांच किया फाडू स्मार्टफोन ! 200 MP कैमरा के साथ झमाझम रील बनाएंगी पापा की परिया पहले सेल में इतना सस्ता मिल रहा है Realme P1 5G का धमाकेदार फ़ोन ! लम्बे इंतजार के बाद भारत में लांच हो गया Realme का ये फ़ोन 6000 mAh के दमदार बैटरी पावर की साथ सैमसंग ने लांच किया ये स्मार्टफोन ! इसके सामने कही नहीं टिकते One Plus जैसे फ़ोन