Draupadi Murmu Biography Hindi | देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति चुनी गयी

Draupadi Murmu Biography Hindi

Draupadi Murmu Biography Hindi | Draupadi Murmu Jeevani | Draupadi Murmu Cast | Draupadu Murmu Education | Draupadi Murmu Family | Draupadi Murmu President of India

Hello दोस्तों स्वागत है, आपका एक और धमाकेदार ब्लॉग आर्टिकल में। आज के इस आर्टिकल में आज मैं आपको एक ऐसी हस्ती के बारे में बताने वाला हूँ , जिनकी आजकल हर तरफ चर्चा  हो रही है। जी हा दोस्तों , आज मैं आपको Draupadi Murmu Biography Hindi के माध्यम से भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय बताने वाला हूँ। 

अगर आप रेगुलर न्यूज़ देखते है तो आपको द्रौपती मुर्मू के बारे में जरूर मालूम होगा, या आपने सुना होगा। तो दोस्तों आपके मन में भी जरूर आ रहा होगा की, आखिर ये द्रौपदी मुर्मू कौन है जिनके बारे में इतनी चर्चा हो रही है। 

कौन है द्रौपती मुर्मू : Draupadi Murmu Biography Hindi

द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आने वाली पहली महिला राष्ट्रपति है , जिन्हे 21 जुलाई 2022 को भारत की पंद्रहवी राष्ट्रपति चुना गया। इससे पहले द्रौपती मुर्मू झारखंड की राज्यपाल रह चुकी है। इनके राजनितिक करियर की बात करे तो ये भारतीय जनता पार्टी की सदस्या है।  

draupati murmu rastrapati
draupati murmu rastrapati

द्रौपती मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले के वैदापोसी गांव में एक आदिवासी परिवार में हुआ था।  इनके पिता का नाम बिरंचि नारायण टुडू था। जैसा की हम सभी जानते है की ये राजनीति में इतने सालो से है , तो मई आपको बता दू की इनके घर में पहले से ही राजनीतिक माहौल था।  इनके दादा और पिता दोनों ही अपने अपने समय पर प्रधान रह चुके थे। 

इनके पति का नाम श्याम चरण मुर्मू था। उनके दो बेटे और एक बेटी हुयी।  दुर्भाग्य बस उनके पति और उनके दोनों बेटो की अलग अलग समय पर आकस्मिक मृत्यु हो गयी। उनकी एक बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है।  और भुनेश्वर में रहती है। 

द्रौपदी मुर्मू चूँकि एक आदिवासी समाज से आती है तो उनके जीवन की शुरुआत के दिन बहुत संघर्ष के रहे है।  आइये इनके जीवन से जुड़े और बातो को जानते है।  

द्रौपदी मुर्मू की शिक्षा 

द्रौपदी मुर्मू की प्राम्भिक शिक्षा घर के पास के स्कूल से हुयी थी।  इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वो भुनेश्वर चली गयी , जहा पर इन्होने रामा देवी महिला कालेज में प्रवेश लिया और वह से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई कम्पलीट किया।  

इसके बाद उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक अध्यापिका के रूप में किया और धीरे धीरे राजनीति में आ गयी।  

द्रौपदी मुर्मू का राजनीतिक जीवन 

इनके राजनीतिक जीवन  की शुरुआत पार्षद के रूप में हुआ था जब वो पहली बार 1997 में रायरंगपुर नगर पंचायत के चुनाव में पार्षद पद पर जीत हासिल किया  था।  इसके बाद इन्होने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लिया। सबसे पहले भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्च अध्यक्ष के रूप में काम किया तथा इसके साथ -2 ये भाजपा की आदिवासी मोर्च की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य के रूप में काम किया।  

draupadi murmu biography hindi
draupati murmu rastrapati

यहाँ से राजनीति में इनका कद और बढ़ता गया। सन 2000 में रायरंगपुर सीट से विधायक का चुनाव जीता और यही से एकबार 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव में जीत दर्ज की। द्रौपदी मुर्मू को इसके अड़ अलग अलग कई जिम्मेदारियां मिली और इसी क्रम में मई 2015 में इनको झारखंड की 9वी राज्यपाल बनाया गया।  

द्रौपदी मुर्मू भारत के किसी भी राज्य की पहली अडवासी महिला राज्यपाल बनी। और झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनी थी , इससे पहले झारखंड में कोई महिला राज्यपाल नहीं रही थी। इसके बाद 21 July 2022 को भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति बनी, और देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति चुनी गयी।  

द्रौपदी मुर्मू का परिचय

नामद्रौपदी मुर्मू
पिताबिरांची नारायण टुडू
पतिश्याम चरण मुर्मू
बेटीइतिश्री मुर्मू
जन्म तिथि20 जून 1958
आयु64 वर्ष
जन्म स्थानमयूरभंज, उड़ीसा, भारत
शिक्षास्नातक
कॉलेजRama Devi Women’s University, भुवनेश्वर,ओडिशा
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
पेशाराजनीति
समपत्ती10 लाख
जातिअनुसूचित जनजाति
धर्महिंदू
राष्ट्रीयताभारतीय
प्रशासनिक सेवाझारखंड राज्यपाल
वैवाहिक स्थितिविधवा

जब द्रौपदी  मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया गया 

आपको बता दे की इससे पहले द्रौपदी मुर्मू को बहुत काम लोग ही जानते थे। चुकी ये आदिवासी समाज से आती है इसलिए ज्यादा हाईलाइट नहीं रहती थी, लेकिन जबसे इनको NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित किया गया तभी से लोग इनके बारे में जानने की कोसिस करने लगे। आज द्रौपदी मुर्मू पुरे भारत में पॉपुलर हो चुकी है। और हो भी क्यों नहीं अब तो भारत की 15 वी राष्ट्रपति चुन ली गयी है।  

द्रौपदी मुर्मू को प्राप्त पुरस्कार 

अगर पुरस्कार की बात करे तो इनको साल 2007 में उड़ीसा विधान सभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के लिए नीलकण्ड पुरस्कार से नवाजा गया।  

सारांश : Draupadi Murmu Biography Hindi

तो दोस्तों इस आर्टिकल(Draupadi Murmu Biography Hindi) के माध्यम से में मैंने देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति के जीवन, उनकी शिक्षा और उनके राजनीतिक करियर के बारे में बताया। उम्मीद करता हूँ यह आर्टिकल आपको पसंद आया होगा।

अगर आपको यह आर्टिकल(Draupadi Murmu Biography Hindi) अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों में भी जरूर शेयर करे।

अंत में पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद !

FAQ : Draupadi Murmu Biography Hindi

Q. द्रौपदी मुर्मू कौन है ?

द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समाज से आने वाली भारत की पहली महिला राष्ट्रपति है।

Q. द्रौपदी मुर्मू का जन्म कब और कहा हुआ था ?

द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को उड़ीसा के मयूरभंज जिले के वैदापोसी गांव में एक आदिवासी परिवार में हुआ था

Q. झारखंड की पहली महिला राज्यपाल कौन थी ?

द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला राज्यपाल थी। जो की 2015 से 2021 तक राज्यपाल रही।

Q. द्रौपदी मुर्मू के पति कौन है ?

द्रौपदी मुर्मू के पति श्याम चरण मुर्मू थे, लेकिन वो अब इस दुनिया में नहीं है। कई साल पहले उनकी आकस्मिक मृत्यु हो गयी थी।

इन्हे भी पढ़े: Physics Wallah Alakh Pandey Biography in Hindi | एक यूट्यूब चैनल से खड़ी की बिलियन डालर कंपनी

इन्हे भी पढ़े: Blogger Vs WordPress in 2022 | ब्लॉगर और वर्डप्रेस में कौन अच्छा है?

इन्हे भी पढ़े: Agneepath Yojana Kya Hai | अग्निपथ योजना का क्यों हो रहा है विरोध

8 thoughts on “Draupadi Murmu Biography Hindi | देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति चुनी गयी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लीक हो गयी सैमसंग की आनेवाली लेटेस्ट फोल्डिंग फ़ोन की जानकारी ! जाने कब लांच होंगे ये फ़ोन YouTube ने दिया users को कड़ी चेतावनी ! अगर इस तरह से देखते है यूट्यूब वीडियो तो हो जाइये सावधान VIVO ने लांच किया फाडू स्मार्टफोन ! 200 MP कैमरा के साथ झमाझम रील बनाएंगी पापा की परिया पहले सेल में इतना सस्ता मिल रहा है Realme P1 5G का धमाकेदार फ़ोन ! लम्बे इंतजार के बाद भारत में लांच हो गया Realme का ये फ़ोन 6000 mAh के दमदार बैटरी पावर की साथ सैमसंग ने लांच किया ये स्मार्टफोन ! इसके सामने कही नहीं टिकते One Plus जैसे फ़ोन