Vinesh Phogat Biography Hindi | कौन है कामनवेल्थ में गोल्ड जितने वाली विनेश फोगाट ?

Vinesh Phogat Biography Hindi

Vinesh Phogat Biography Hindi | Vinesh Phogat Commonwealth Gold Medal | Vinesh Phogat Husband | Vinesh Phogat Age | Vinesh Phogat Cast | Vinesh Phogat Family

Hello फ्रेंड्स स्वागत है आपका एक और शानदार और धमाकेदार आर्टिकल में जहा पर आपको एक बहुत ही प्रतिभावान पहलवान के बारे में बताने वाला हूँ। उन्होंने हाल ही में संम्पन्न हुए कामनवेल्थ गेम में भारत के लिए गोल्ड मैडल जीता है।

दोस्तों अब आप सोच रहे होंगे की यहाँ इस आर्टिकल में मै किस Wrestler के बारे में बात कर रहा हूँ। तो आपको बता दे की आज के आर्टिकल में जिस खिलाडी के बारे में आपको बताने वाला हूँ उनका नाम है विनेश फोगाट।  

अगर आपकी Wrestling में दिलचस्पी है तो आप Wrestler गीता फोगाट और बबिता फोगाट को तो जानते ही होंगे। विनेश फोगाट उन्ही की चचेरी बहन है।

तो बने रहिये इस आर्टिकल में और इसे पूरा पढियेगा। Vinesh Phogat biography Hindi के माधयम से विनेश फोगाट का जीवन परिचय बताने वाला हूँ। आइये जानते है इनके जीवन से जुडी संघर्ष और सफलता की कहानी। 

Vinesh Phogat biography Hindi 

विनेश फोगट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले के बलाली गांव में हुआ था। इनके परिवार में पहले से ही पहलवानी का माहौल था। उनके चाचा पहलवान महावीर फोगाट से इनको कुस्ती का प्रशिक्षण मिला।

शुरू से ही इनके चाचा ने ही कुस्ती का दाँव पेंच सिखाया और पहलवानी का जज्बा पैदा किया। महावीर फोगाट को उनके उतकृष्ट प्रशिक्षण कार्य के लिए भारत सरकार द्वारा द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। 

इनके माता का नाम प्रेम लता फोगाट है और पिता का नाम राजपाल सिंह फोगाट था। इनके पिता अब इस दुनिया में नहीं है। जब विनेश बहुत छोटी थी तभी किसी जमीनी विवाद को लेकर इनके पिता की  हत्या कर दी गयी थी। इनका लालन पालन इनकी माँ और चाचा के द्वारा किया गया।  

Vinesh Phogat Personal Details & Background

पूरा नामविनेश फोगाट
पिता का नामराजपाल सिंह फोगाट
माता का नामप्रेम लता फोगाट
भाईहरविंदर सिंह
बहनप्रियंका फोगाट, चचेरी बहने : बबिता फोगाट , गीता फोगाट , ऋतू फोगाट , संगीता फोगाट
पतिसोमवीर राठी
कोचमहावीर फोगाट
उम्र 28 Year (As per year 2022)
जन्म तिथि25 August 1994
जन्म स्थानबलाली गांव , जिला भिवानी हरियाणा
स्कूलKCM सीनियर सेकेंडरी स्कूल झोजु कलां, हरियाणा
कालेजमहर्षि दयानद यूनिवर्सिटी रोहतक हरियाणा
जातिजाट
धर्महिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय

विनेश फोगाट का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा 

विनेश फोगाट की शुरुआती शिक्षा हरियाणा के झोझू कला स्थित KCM सीनियर सेकेंडरी स्कूल से संपन्न हुयी है। यहाँ से शुरुआती शिक्षा पूरी करने के बाद इन्होने आगे की पढ़ाई के लिए महर्षि दयानन्द यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया और स्नातक की डिग्री पूरी की। 

विनेश फोगाट का परिवार 

विनेश फोगाट एक पहलवान परिवार से ताल्लुक रखती है।  उनके पिता, चाचा , भाई सभी पहलवानी करते थे।  यहाँ तक की इनकी चचेरी बहने गीता फोगाट, बबिता फोगाट, प्रियंका आदि सभी पहलवानी करते है। 

 इन्हे भी पढ़े : अग्निपथ योजना क्या है?

गीता और बबिता फोगाट को तो हम सभी जानते है।  दोनों बहने अपने देश के लिए Gold Medal जीत चुकी है। यहाँ तक की इन्होने शादी भी पहलवान परिवार में की है। इनके पति सोमवीर राठी भी पहलवान है। 

विनेश फोगाट की शादी 

विनेश फोगाट ने कुस्ती में कई मैडल जीतने के बाद और इंटरनेशनल लेवल पर अपनी पहचान बनाने के बाद पहलवान सोमवीर राठी से शादी के बंधन में बँध गयी। सोमवीर राठी भी नेशनल चैम्पियनशिप में दो बार गोल्ड मैडल जीत चुके है 

Vinesh Phogat Marriage
Vinesh Phogat Marriage

सोमवीर और विनेश एक दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे थे। विनेश और सोमवीर की मुलाकात रेलवे में नौकरी के दौरान हई थी, दोनों एक दूसरे को 2011 से जानते थे। 7 साल डेट करने के बाद 13 दिसंबर 2018 को दोनों एक दूसरे के हो गए और शादी के बंधन में बँध गए। 

विनेश फोगाट के कोच 

विनेश के कोच उनके चाचा और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित महावीर फोगाट है।  शुरू से ही उनके चाचा ने ही उन्हें कुस्ती के दाँव पेंच सिखाये। 

इनके अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत साल 2013 में हुयी और अगले ही साल 2014 के राष्ट्रमंडल खेलो में गोल्ड मैडल जीतकर विनेश ने अपने कोच की मेहनत सफल कर दी।  कुस्ती के शुरुआती समय से ही इनके चाचा महावीर फोगाट ने बड़े ही अनुसासन में रखा और कुस्ती के प्रति जूनून पैदा करने के पूरा श्रेय महावीर फोगाट को जाता है। 

शुरुआत में कई बार इनके माता प्रेम लता और चाचा को उनकी बेटियों की कुस्ती और शॉर्ट्स पहनने को लेकर समाज का प्रतिरोध झेलना पड़ा था।  

इन्हे भी पढ़े : Delhi Startup Policy 2022 | दिल्ली स्टार्टअप योजना क्या है

इनके चाचा महावीर फोगाट और उनकी बेटियों गीता बबिता के ऊपर एक Film भी बनी है , जिसका नाम है दंगल। दंगल फिल्म 2016 में आयी थी जिसमे आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

विनेश फोगाट की उपलब्धिया 

विनेश फोगाट के International career की शुरुआत 2013 में हुयी थी और तब से लेकर अब तक (सन 2022) ये 12 से ज्यादा मैडल अपने देश के लिए जीत चुकी है । 

वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2022 में विनेश ने जीता ब्रॉन्ज़ मेडल

हाल ही में सम्प्पन कामनवेल्थ गेम 2022 में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2022 में एक बार फिर से ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वर्ल्ड चैम्पियनशिप में विनेश फोगाट का दूसरा मेडल है।

विनेश वर्ल्ड चैम्पियनशिप में 2 मेडल जीतने वाली पहली महिला पहलवान बनी। विनेश एक फाइटर रेसलर है वो कभी चुनौतियों से पीछे नहीं हटती। इसी का नतीजा है की विनेश एक के बाद एक रिकॉर्ड बना रही है।

आइये Vinesh Phogat Biography Hindi में आगे बढ़ाते है और जानते है कब – कब कौन सा मेडल जीता है।  

Gold Medal :  एशियाई खेल, जकार्ता  -2018

Gold Medal :  कॉमनवेल्थ गेम्स, गोल्ड कोस्ट -2018 

Gold Medal :  कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो – 2014

Gold Medal : कॉमनवेल्थ गेम्स, बिर्मिंघम – 2022

Silver Medal : एशियाई चैंपियनशिप, बिश्केक-  2018 

Silver Medal :  एशियाई चैंपियनशिप, दोहा – 2015

Silver Medal :  राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप, जोहान्सबर्ग-2013  

Bronze Medal :  एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली- 2020

Bronze Medal :  विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप कज़ाकिस्तान- 2019 

Bronze Medal :  एशियाई चैम्पियनशिप, शीआन-2019  

Bronze Medal :  एशियाई चैम्पियनशिप, बैंकॉक-  2016

Bronze Medal :  एशियाई खेल, इंचियोन-2014  

Bronze Medal :  एशियाई चैम्पियनशिप, नई दिल्ली – 2013 

Bronze Medal : वर्ल्ड रेसलिंग चैम्पियनशिप 2022

विनेश को प्राप्त सम्मान (Vinesh Phogat Awards)

साल 2016 में उनको भारत सरकार के द्वारा बेहतरीन खेल के लिए प्रतिष्ठित अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 

विनेश फोगाट के बारे में कुछ रोचक तथ्य 

1-साल 2020 में covid (लाकडाउन) के दौरान इन्होने टोक्यो ओलिंपिक की तैयारी के बारे में एक इंटरव्यू में बताया की – 

” मै दिन में कम से कम दो बार ट्रेनिंग करती हू। इस दौरान कोरोना से जुडी सभी सावधानिया रखती हूँ , जैसे ट्रेनिंग के पहले और बाद में हाथ धोती हूँ। कोरोना से बचने के लिए मै सिर्फ अपनी बहन प्रियंका के साथ ट्रेनिंग करती हूँ “

2-सन 2018 में विनेश फोगाट को VOGUE इंडिया के द्वारा Women of The Year का अवार्ड दिया गया था।  

3-विनेश फोगाट सन 2016 में अर्जुन अवार्ड लेने के लिए व्हील चेयर पर गयी थी। इसके बारे में इन्होने एक इंटरव्यू में बताया था की – 

“मै वहा जाना नहीं चाहती थी क्योकि मै नहीं चाहती थी की कोई मुझे इस हालत में देखे। मेरे घुटने का हाल ही में आपरेशन हुआ था लेकिन मेरे डॉक्टर ने मुझे जाने के लिए कहा “

4- सन 2020 में उन्होंने sports women of the year का अवार्ड जीता ।  

5-  इनके और उनके परिवार के ऊपर 2016 में एक बायोपिक फिल्म भी बन चुकी है।  जिसमे फिल्म अभिनेता आमिर खान मुख्य भूमिका थे। 

6- रियो ओलिंपिक 2016 में चोट के बावजूद हिम्मत नहीं हारी और पेनकिलर लेकर फिर से mat पर उतरना चाह रही थी।  लेकिन उनका घुटना बुरी तरह मुड़ गया था और वो खड़ी नहीं हो पा रही थी।  

Conclusion : Vinesh Phogat Biography Hindi

तो दोस्तों इस आर्टिकल (Vinesh Phogat Biography Hindi) के माध्यम से आपको मैंने विनेश फोगाट का जीवन परिचय डिटेल में बताया। उम्मीद करता हूँ आपको यह आर्टिकल पसन् आया होगा 

अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो अपने दोस्तों में भी जरूर शेयर करे।  

अंत में पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद !

FAQ : Vinesh Phogat Biography Hindi

Q. विनेश फोगाट कौन है ?

Ans. विनेश फोगाट एक भारतीय पहलवान है, जो हरियाणा के भिवानी जिले से है। एशियाई खेलो में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला है।

Q. विनेश फोगाट का जन्म कब और कहा हुआ था ?

Ans. विनेश फोगाट का जन्म 25 अगस्त 1994 को हरियाणा के भिवानी जिले के अंतर्गत आने वाले बलाली गांव में हुआ था।

Q. विनेश फोगाट के पति कौन है ?

Ans. विनेश फोगाट के पति पहलवान सोमवीर राठी है। इनके पति नेशनल चैंपियनशिप में 2 बार गोल्ड मेडल जीत चुके है।

Q. विनेश फोगाट के कोच कौन है ?

Ans. विनेश फोगाट के शुरुआत के कोच उनके चाचा पहलवान महावीर फोगाट है, इसके अलावा समय समय पर कई अलग अलग कोच से मार्गदर्शन मिलता रहता है।

इन्हे भी पढ़े: Bajrang Punia Biography Hindi | कौन है गोल्ड मैडल जीतने वाले पहलवान बजरंग पुनिया ?

इन्हे भी पढ़े: Draupadi Murmu Biography Hindi | देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति चुनी गयी

इन्हे भी पढ़े: Alakh Pandey Biography in Hindi | एक यूट्यूब चैनल से खड़ी की बिलियन डालर कंपनी

5 thoughts on “Vinesh Phogat Biography Hindi | कौन है कामनवेल्थ में गोल्ड जितने वाली विनेश फोगाट ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लीक हो गयी सैमसंग की आनेवाली लेटेस्ट फोल्डिंग फ़ोन की जानकारी ! जाने कब लांच होंगे ये फ़ोन YouTube ने दिया users को कड़ी चेतावनी ! अगर इस तरह से देखते है यूट्यूब वीडियो तो हो जाइये सावधान VIVO ने लांच किया फाडू स्मार्टफोन ! 200 MP कैमरा के साथ झमाझम रील बनाएंगी पापा की परिया पहले सेल में इतना सस्ता मिल रहा है Realme P1 5G का धमाकेदार फ़ोन ! लम्बे इंतजार के बाद भारत में लांच हो गया Realme का ये फ़ोन 6000 mAh के दमदार बैटरी पावर की साथ सैमसंग ने लांच किया ये स्मार्टफोन ! इसके सामने कही नहीं टिकते One Plus जैसे फ़ोन