Google AdSense Kya Hai | गूगल एडसेंस से पैसे कैसे कमाते है ?

Google AdSense Kya Hai

Google AdSense Kya Hai | Google AdSense se Paisa kaise kamate hai | Google AdSense Account Kaise Banaye | Fast AdSense Approval Tips and Tricks

Google AdSense ब्लॉगर के लिए संजीवनी की तरह है। दूसरे शब्दों में कहे तो ब्लॉग्गिंग में पैसा कमाने का मुख्य साधन Google AdSense ही है।  

एडसेंस की बात अगर हम करे तो YouTube पर भी एडसेंस से पैसा कमाते है।  YouTube पर कई तरह के Add से पैसा कमाया जा सकता है, लेकिन यहाँ मै आपको गूगल एडसेंस के बारे में बताने वाला हूँ। और उससे जुड़े हुए कई सरे सवालो का जवाब आपको मिलने वाला है, इस आर्टिकल में।  

जैसे : 

  • गूगल एडसेंस क्या है ?
  • गूगल एडसेंस से पैसा कैसे कमाते है ?
  • क्या गूगल एडसेंसे आपको अमीर बना सकता है ?
  • मै भारत में गूगल एडसेंस से कितना कमा सकता हूँ ?
  • गूगल एडसेंस अकाउंट कैसे बनाये ?

इन सभी सवालो का जवाब एक एक करके जानेंगे, सबसे पहले जान लेते है की गूगल एडसेंस क्या है ?

Table of Contents hide

गूगल एडसेंस क्या है ? 

गूगल एडसेंस एक ऐसा add प्रोग्राम है जिसमे वेबसाइट owner को ऐड(विज्ञापन) दिखने की सुविधा देता है। वैसे दुनिया में कई करोड़ वेबसाइट है लेकिन गूगल सभी पर ऐड नहीं दिखा सकता।

इन्हे भी पढ़े : 2024 में SEO कैसे सीखे ? ON Page vs OFF Page SEO in Hindi

जो व्यक्ति अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर विज्ञापन दिखाना चाहता है, वो गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई करता है। फिर गूगल एडसेंस से अप्रूवल आने के बाद Google उसकी वेबसाइट पर ऐड दिखता है।  

इस विज्ञापन के जरिये वेबसाइट owner पैसा कमाते है। गूगल एडसेंस प्रोग्राम को गूगल ने सन 2003 में शुरू किया था और इस समय इंटरनेट पर पॉपुलर ऐड प्रोग्राम बन चुका है। 

आइये आगे बढ़ते है और आपको बताते है, यह काम कैसे करता है ? या दूसरे शब्दों में कहे तो गूगल एडसेंस से पैसे कैसे कमाते है ?

गूगल एडसेंस से पैसे कैसे कमाते है ?

गूगल एडसेंस से पैसे कमाने के लिए सबसे पहले आपको एक वेबसाइट या ब्लॉग बनाना होगा। अब ब्लॉग बनाने के बाद उस पर रेगुलर आर्टिकल पोस्ट करना है। धीरे धीरे आर्टिकल लिखते लिखते जब आपके ब्लॉग पर 20 से 25 आर्टिकल हो जाये तो आप गूगल एडसेंस प्रोग्राम के लिए अप्लाई कर सकते है।

गूगल एडसेंस से पैसे कैसे कमाते है

ध्यान रहे जो भी आर्टिकल आप लिखेंगे वो सभी आपके खुद के लिखे होने चाहिए। या किसी कंटेंट राइटर से भी लिखवा सकते है। लेकिन किसी दूसरे का कॉपी कंटेंट नहीं होना चाहिए, नहीं तो एडसेंस अप्रूवल नहीं मिलेगा। 

वैसे एडसेंस अप्रूवल लेने से पहले आपको अपने ब्लॉग पर ट्रैफिक के बारे में सोचना चाहिए। क्योकि अगर ब्लॉग पर ट्रैफिक नहीं होगा तो एडसेंस अप्रूवल लेने के बाद भी आपकी earning नहीं होगी। आपके ब्लॉग पर जितना ज्यादा ट्रैफिक होगा उतना ज्यादा earning के चांस होंगे।  

इन्हे भी पढ़े : Google AdSense का Approval कैसे ले ? बस ये काम कर ले 100% मिलेगा एडसेंस अप्रूवल

गूगल एडसेंस कैसे काम करता है ? 

गूगल एडसेंस एक तरह से वेबसाइट/ब्लॉग owner और विज्ञापन दाता के बीच चैनल का काम करता है।  कोई भी वेबसाइट owner अगर अपने ब्लॉग पर विज्ञापन दिखाना चाहता है, तो वह गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई करता है।  एडसेंस अप्रूवल के बाद ब्लॉग पर ऐड दिखने लगता है।

उसके बाद दिखाए गए विज्ञापन पर जितना क्लिक होता है उसके हिसाब से earning होती है। जो भी earning एडसेंस से होती है उसका 32% गूगल अपने पास कमिसन के तौर पर रख लेता है। बाकि 68% ब्लॉग के owner को मिल जाता है।  

वही विज्ञापनदाता  को अपना विज्ञापन दिखने के लिए गूगल से संपर्क करना पड़ता है। फिर गूगल विज्ञापन देने वाले से पैसे charge करता है।  

यह पैसा विज्ञापनदाता को पर क्लिक के हिसाब से देना होता है।  

गूगल एडसेंस अकाउंट कैसे बनाये  ?

 अगर आप गूगल एडसेंस अकाउंट बनाना चाहते है तो सबसे पहले आपके पास एक Gmail Id होनी चाहिए। इसके अलावा आपके पास एक वेबसाइट या ब्लॉग होना चाहिए जिसपे कुछ ट्रैफिक आ रहा हो।  

अब आपको Google पर जाना है, सर्च करना है Google AdSense login , और लॉगिन करके अकाउंट बना लेना है। 

ब्लॉग पर एडसेंस अप्लाई करने से पहले जरूर कर ले ये काम

दोस्तों ब्लॉग्गिंग शुरू करने के बाद सबसे ज्यादा परेशानी गूगल एडसेंस अप्रूवल में होती है। लेकिन अगर आप इस आर्टिकल को पढ़ रहे है तो आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी। क्योकि यहाँ मै वो सभी point बताने वाला हूँ , जो आपको एडसेंस अप्रूवल दिलवाने में मदद करेगा। 

ज्यादातर ब्लॉगर का यही सवाल होता है की, आपने ब्लॉग पर गूगल एडसेंस कैसे अप्रूवल करे ? आपको जानकर हैरानी होगी की 90 % ब्लॉगर अपने पहले attempt में एडसेंस अप्रूवल नहीं पाते है। और परिणाम स्वरुप कोई Approved अकाउंट खरीद लेते है, या तो परेशान होकर ब्लॉग्गिंग छोड़ देते है।

 लेकिन कहते है न हर प्रॉब्लम का कोई न कोई solution जरूर होता है, बस अजरुरत होती है सही तरीके से काम करने की।  

तो अब आइये जानते है कोई वो कौन से 100Points है ? जिन्हे एडसेंस अप्लाई करने से पहले ready कर लेने चाहिए।

1- Use Custom Domain

अगर आपका ब्लॉग वर्डप्रेस पर है तो कोई बात नहीं लेकिन अगर अपने blogger com पर ब्लॉग बनाया है तो blogger का डोमेन न use करके अपना खुद का कस्टम डोमेन use करना चाहिए।

2- Install SSL Certificate

अगर आपका ब्लॉग blogger com पर है तब तो आपको पहले से SSL install डोमेन मिलेगा। लेकिन अगर आपका ब्लॉग वर्डप्रेस पर है तो आपने ब्लॉग पर SSL जरूर लगाए। अगर आपके ब्लॉग पर SSL नहीं होगा तो आपको AdSense Approval नहीं मिलेगा।

3- Create Important Pages

ब्लॉग पर AdSense अप्लाई करने से पहले आपको कुछ जरुरी पेज बना लेने चाहिए जैसे About Us, Contact Us, Privacy Policy, Disclaimer, Terms & Condition आदि। अगर आप इन pages को बनाते है तो, Google को लगेगा की आप एक प्रोफेशनल है , और गूगल की पालिसी के अनुसार काम कर रहे है।

4- सही टॉपिक का चुनाव करे

अगर आप ब्लॉग शुरू कर रहे है तो सही टॉपिक का चुनाव करना बहुत जरुरी होता है। हमेशा ऐसा टॉपिक जिसमे आप रेगुलर कंटेंट बना सके। ऐसे टॉपिक जैसे Education हेल्थ टेक्नोलॉजी आदि पर ब्लॉग बनाने से एडसेंस अप्रूवल जल्दी मिलते है।

5- Original Content लिखे

आपको अपने ब्लॉग पर एडसेंस अप्रूवल लेने के लिए सिर्फ ओरिजिनल कंटेंट लिखना चाहिए। किसी दूसरे का कॉपी किये हुए कंटेंट पर कभी अप्रूवल नहीं मिलता है। गलती से अगर मिल भी जाता है तो बहुत जल्द ही ससपेंड हो जायेगा।

6- Copyright Free Image का इस्तेमाल करे

ब्लॉग्गिंग में ये भी बहुत ध्यान देने वाली बात है की, जो भी इमेज आप ब्लॉग पर इस्तेमाल करे उस पर किसी का कॉपीराइट नहीं होना चाहिए। आप खुद इमेज बनाये या कॉपीराइट फ्री इमेज इस्तेमाल करे।

7- कितने पोस्ट लिखे

अगर आप ये पूछे की एडसेंस अप्लाई करने से पहले कितनी पोस्ट होनी चाहिए ? तो इसके लिए कोई exact फिक्स नंबर नहीं है। कुछ लोगो को 15 पोस्ट पर ही अप्रूवल मिल जाता जाता है , कुछ को 20 से 25 पोस्ट पर मिलता है। यह सब कुछ आपके content क्वालिटी के ऊपर निर्भर करता है। वैसे एवरेज 20 से 25 पोस्ट के बाद आप एडसेंस के लिए अप्लाई कर सकते है।

8- Blog Design Responsive होना चाहिए

एडसेंस अप्रूवल के लिए आपके ब्लॉग का डिज़ाइन सिंपल और प्रोफेशनल होना चाहिए और साथ ही साथ मोबाइल फ्रेंडली भी होना चाहिए।

9- Supported Language

गूगल एडसेंस के लिए अप्लाई करते समय Language का खास ध्यान रखना चाहिए। क्योकि India में AdSense सभी लैंग्वेज को सपोर्ट नहीं करता है। अगर आप इंडिया से ब्लॉग्गिंग करते है तो Hindi English Bengali Urdu और Tamil भाषा में एडसेंस अप्रूवल ले सकते है।

10- ज्यादा से ज्यादा आर्टिकल Google में Index होना चाहिए

एक और जरुरी और लास्ट बात ये भी रखना है की, आपकी जो भी पोस्ट है वो गूगल में index भी होनी चाहिए। वैसे तो अगर सभी आर्टिकल index हो जाये तो बहुत अच्छी बात है, लेकिन 90 % जरूर होनी चाहिए।

अगर आपके आर्टिकल इंडेक्स नहीं हो रहे है तो सबसे पहले अपनी वेबसाइट को गूगल सर्च कंसोल में सबमिट करे। अगर आपको नहीं पता की इसे कैसे index करना है, तो या एक गाइड है उसे पढ़े।

यहाँ एक गाइड है :  Google Search Console Indexing Issue Hindi | क्या आपकी पोस्ट भी नहीं हो रही Index ? ऐसे करे ठीक

तो दोस्तों ये रहे 10 जरुरी Points जिन्हे आपको AdSense अप्लाई करने से पहले अपने ब्लॉग पर जरूर कर लेना चाहिए।

मै भारत में गूगल एडसेंस से कितना कमा सकता हूँ ? 

अगर गूगल एडसेंस कमाई की बात किया जाये तो यह हर किसी के लिए अलग अलग हो सकता है। अगर आप मुझसे पूछे की गूगल एडसेंस से कितना कमाया जा सकता है। तो यह आपके ऊपर निर्भर करता है की आप अपने ब्लॉग को कितना अच्छे से promote करते है।

और अच्छा कंटेंट यूजर को उपलब्ध करवाते है। जितना ज्यादा आपके ब्लॉग पर ट्रैफिक आएगा उतना ज्यादा पैसा आप कमा सकते है।  

वैसे अगर उदहारण की बात करे तो इंडिया के हर्ष अग्रवाल, अमित अग्रवाल हर महीने इतने $60,000 तक ब्लॉग्गिंग से कमा रहे है।

क्या गूगल एडसेंस आपको अमीर बना सकता है ?

बिलकुल गूगल एडसेंस आपको अमीर बना सकता है। ब्लॉग्गिंग में इतना ज्यादा स्कोप है की अगर ब्लॉग्गिंग में ईमानदारी से काम किया जाये तो एडसेंस आपको निश्चित रूप से अमीर बना सकता है। एडसेंस सिर्फ ब्लॉग्गिंग ही नहीं YouTube से भी पैसा कमाने का मौका देता है। 

कई सारे ऐसे Top Youtuber है जो एडसेंस से अच्छा खासा पैसा कमा रहे है। तो अगर आप भी ब्लॉग्गिंग और यूट्यूब पर ईमानदारी से काम करते है तो निश्चित ही अमीर बन सकते है।  

Conclusion(निष्कर्ष) : Google AdSense Kya Hai

तो इस आर्टिकल में मैंने आपको Google AdSense के बारे में बताया , जैसे Google AdSense Kya Hai , गूगल एडसेंस अकाउंट कैसे बनाये , गूगल एडसेंस से पैसे कैसे कमाते है ? गूगल एडसेंस कैसे काम करता है आदि। उम्मीद करता हूँ आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा।

अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों में भी जरूर शेयर करे। और आपको इस आर्टिकल में कुछ कमी लगे या कोई और जानकारी चाहिए तो भी कमेंट करके जरूर बताइये।  मै आपके लिए  जरूर लेकर आऊंगा।  

अंत में पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए दिल से धन्यवाद ! 

FAQ : Google AdSense Kya Hai

Q. एडसेंस का इस्तेमाल कैसे करे ?

गूगल एडसेंस का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले आपके पास एक वेबसाइट या ब्लॉग होना चाहिए। फिर आपको गूगल से एडसेंस अप्रूवल लेना होता है। अप्रूवल के बाद आपके ब्लॉग पर विज्ञापन दिखने लग जायेगा

Q. गूगल एडसेंस अकाउंट कैसे बनता है ?

गूगल एडसेंस का अकाउंट बनाने के लिए आपको https://www.google.com/adsense पर जाना होगा। फिर जीमेल ID से लॉगिन करके अकाउंट बना सकते है।

Q. गूगल एडसेंस का मतलब क्या है ?

गूगल एडसेंस एक ऐड प्रोग्राम है जिसको गूगल कंपनी के द्वारा 2003 में शुरू किया गया था। इसकी मदद कोई भी व्यक्ति अपने ब्लॉग या वेबसाइट पर विज्ञापन दिखा सकता है। इसके लिए गूगल में एडसेंस अप्रूवल के लिए अप्लाई करना पड़ता है। अगर कोई व्यक्ति आपने किसी प्रोडक्ट या सर्विस के विज्ञापन देना चाहता है तो भी वह इसके लिए गूगल से संपर्क करता है।

5 thoughts on “Google AdSense Kya Hai | गूगल एडसेंस से पैसे कैसे कमाते है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लीक हो गयी सैमसंग की आनेवाली लेटेस्ट फोल्डिंग फ़ोन की जानकारी ! जाने कब लांच होंगे ये फ़ोन YouTube ने दिया users को कड़ी चेतावनी ! अगर इस तरह से देखते है यूट्यूब वीडियो तो हो जाइये सावधान VIVO ने लांच किया फाडू स्मार्टफोन ! 200 MP कैमरा के साथ झमाझम रील बनाएंगी पापा की परिया पहले सेल में इतना सस्ता मिल रहा है Realme P1 5G का धमाकेदार फ़ोन ! लम्बे इंतजार के बाद भारत में लांच हो गया Realme का ये फ़ोन 6000 mAh के दमदार बैटरी पावर की साथ सैमसंग ने लांच किया ये स्मार्टफोन ! इसके सामने कही नहीं टिकते One Plus जैसे फ़ोन