अपने ब्लॉग पर ऐसे लिखे आर्टिकल, भर भर के आएगा ट्रैफिक ! बस करना होगा ये काम

अपने ब्लॉग पर ऐसे लिखे आर्टिकल

अच्छा ऑटिकल कैसे लिखें | Article Writing Technique in Hindi | How to write first Blog Post

ब्लॉगिंग करने के लिए आपको सबसे जरूरी चीज जो ध्यान देना होता है वह होता है आर्टिकल ! अगर आपके ब्लॉग पर अच्छा आर्टिकल नहीं है तो आपका ब्लॉग रैंक करने में बहुत मुश्किल होगा। और अगर ब्लॉग पर किसी तरह से ट्रैफिक आ भी गया तो अगर आपका कंटेंट अच्छा नहीं है तो एक बार के बाद कोई यूजर आपके ब्लॉग पर दोबारा नहीं आएगा। 

अगर आप भी ब्लॉगिंग करते हैं या ब्लॉगिंग करने के बारे में सोच रहे हैं , तो आपको यह जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि अपने ब्लॉग के लिए आर्टिकल कैसे लिखें ? क्योंकि अगर आप अपने ब्लॉग पर अच्छा आर्टिकल लिखेंगे तभी कोई यूजर उसे पसंद करेगा और आपके ब्लॉग पर दोबारा से लौट कर आएगा। आज के इस आर्टिकल में आपको जानकारी मिलेगी कि अपने ब्लॉग के लिए अच्छा आर्टिकल कैसे लिखें ?

अच्छा ऑटिकल कैसे लिखें

 इस आर्टिकल में आगे बढ़ने से पहले एक बेहद जरूरी चीज बताते चलें कि, अगर आप नए हैं और ब्लॉग क्या होता है ? या ब्लॉगिंग कैसे करते  हैं यह नहीं जानते तो यहां इसके बारे में एक डिटेल आर्टिकल है उसे क्लिक करके जरूर पढ़ें। आपको इसके बारे में अच्छे से समझ में आ जाएगा। 

आइये अब आगे जानते है की अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा आर्टिकल कैसे लिखे जिससे की लोग आपके ब्लॉग को पसंद करे। 

1 – प्रभावी टाइटल चुने 

किसी भी आर्टिकल या ब्लॉक पोस्ट का टाइटल इंगेजिंग होना चाहिए तभी कोई उसे पढ़ने के लिए प्रेरित होगा। आपके आर्टिकल का टाइटल ऐसा होना चाहिए कि उसे देखकर यूजर क्लिक करने पर मजबूर हो जाए। ऐसा टाइटल बनाने के लिए आपको करना क्या होगा कि टाइटल में ही पूरी जानकारी नहीं देना चाहिए कि, इस आर्टिकल में क्या लिखा है ? 

इन्हे भी पढ़े : फ्री में ब्लॉग कैसे बनाये 2023 | How to Create Free Blog in Hindi

उदाहरण के लिए एक आर्टिकल का टाइटल लेते हैं ‘पीएम मोदी ने चुनावी सभा में कहीं यह 10 बड़ी बातें’ अब इसमें यूजर जाना चाहेगा कि आखिर मोदी ने कौन सी 10 बड़ी बातें कही है। 

2 -आर्टिकल के बारे में पूरी जानकारी लिखें 

एक अच्छा यूजर फ्रेंडली आर्टिकल वह होता है जिसमें उसके बारे में डिटेल जानकारी हो जैसे अगर आप सरकारी योजना के बारे में आर्टिकल लिख रहे हैं तो सभी जानकारी उसमें होनी चाहिए।

जैसे कब इसकी घोषणा हुई ? योजना कब से शुरू होगी ? किस राज्य से जुड़ी योजना है ?  कौन लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं ? और कैसे इसके लिए आवेदन कर सकते हैं आदि सभी जानकारी उस आर्टिकल में होना चाहिए तभी आर्टिकल को कंप्लीट माना जाएगा। 

3 – कीवर्ड स्टाफिंग ना करें 

Keyword research

अक्सर देखते हैं कि अक्सर देखते हैं कि कई लोग अपने आर्टिकल में ज्यादा से ज्यादा कीबोर्ड स्टफिंग कर देते हैं इस तरह के आर्टिकल यूजर फ्रेंडली नहीं होते हैं अगर ऐसा आर्टिकल आपका है तो यूजर उसे पसंद नहीं करेगा इसलिए अपने आर्टिकल में बहुत ज्यादा कीबोर्ड स्टफिंग करने से बचना चाहिए ।

4 – सोशल मीडिया ट्रेंड को समझें

 कभी भी जब आप आर्टिकल लिखे तो यह जरूर ध्यान दें कि जिस तरह का आर्टिकल आप लिखते जा रहे हैं वह कंटेंट पहले से ही बहुत ज्यादा ना लिखा हो। सोशल मीडिया पर देखें कि क्या ट्रेंडिंग चल रहा है उसी से जुड़ा आर्टिकल बनाएं।

social media

अगर आप ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम नहीं कर रहे हैं तो कोशिश करें कि हमेशा अपने आर्टिकल में ऐसी जानकारी दें जो कि दूसरे आर्टिकल से बेहतर तरीके से लिखी गई हो। 

इन्हे भी पढ़े : Keyword Kya Hota Hai | Keyword Research Kaise Kare

उदाहरण के लिए अगर किसी टॉपिक पर किसी ने बायोग्राफी लिखा है अगर बाकी के आर्टिकल में पूरी जानकारी ना लिखी गई हो तो आप अपने आर्टिकल में उसे पार्टिकुलर बायोग्राफी में सभी जानकारी दें जिससे आपका आर्टिकल गूगल सबसे ऊपर रखेगा और अगर कोई यूजर उसे पढ़ेगा तो भी वह पसंद करेगा। 

 5 – आर्टिकल को शेयर भी करें 

अगर आप चाहते हैं कि आपके आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोग देखे तो उसे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप, और टेलीग्राम ग्रुप बनाकर शेयर भी करें। इससे आपके आर्टिकल को ज्यादा से ज्यादा लोग पढ़ेंगे। 

 6 – लोगों की प्रतिक्रिया पूछे 

feedback

जब भी आप किसी टॉपिक पर आर्टिकल लिखते हैं तो अंत में जाकर यूजर की प्रतिक्रिया के बारे में जरूर पूछे कि उन्हें आपका यह आर्टिकल कैसा लगा लगा कमेंट करके बताएं ? इसके अलावा आर्टिकल पढ़ने के लिए धन्यवाद भी लिखे। यह और भी प्रभावी होता है, जो कोई यूजर पढता है तो उसे अच्छा महसूस होता है।

One thought on “अपने ब्लॉग पर ऐसे लिखे आर्टिकल, भर भर के आएगा ट्रैफिक ! बस करना होगा ये काम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लीक हो गयी सैमसंग की आनेवाली लेटेस्ट फोल्डिंग फ़ोन की जानकारी ! जाने कब लांच होंगे ये फ़ोन YouTube ने दिया users को कड़ी चेतावनी ! अगर इस तरह से देखते है यूट्यूब वीडियो तो हो जाइये सावधान VIVO ने लांच किया फाडू स्मार्टफोन ! 200 MP कैमरा के साथ झमाझम रील बनाएंगी पापा की परिया पहले सेल में इतना सस्ता मिल रहा है Realme P1 5G का धमाकेदार फ़ोन ! लम्बे इंतजार के बाद भारत में लांच हो गया Realme का ये फ़ोन 6000 mAh के दमदार बैटरी पावर की साथ सैमसंग ने लांच किया ये स्मार्टफोन ! इसके सामने कही नहीं टिकते One Plus जैसे फ़ोन