5G क्या है ? जानिए 5G के फायदे , नुकसान , स्पीड और प्लान क्या है ?

5G Kya Hai

5G Launch in India | 5G Kya Hai | 5G service ke Fayade | 5G plan ki keemat kya hogi

5G Service की शुरुआत आखिरकार भारत में हो गयी। लोगो को 5G service लांच होने का इंतजार काफी समय से था। अब इंतजार ख़त्म हुआ और भारत में इसकी शुरुआत हो गयी है। 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 October 2022 को Indian Mobile Congress यानि की IMC 2022 के कार्यक्रम में 5G सर्विस launch किया। 5G सर्विस की शुरुआत से लोगो को काफी फायदा मिलेगा। अभी तक जो सुविधाएं स्लो इंटरनेट की वजह से नहीं मिल पा रही थी, 5G आने के बाद लोगो को इसका लाभ मिलने लगेगा। 

अब इस तरह की सर्विस को आम लोगो तक पहुंचाने की जिम्मेदारी टेलीकॉम कंपनियों पर है, की वह कितनी जल्दी लोगो को ये सुविधा पहुचायेगी। इसी कड़ी में Airtel 5G, Reliance JIO और VI देश के पहले टेलीकॉम ऑपरेटर है जिन्होंने इस बात की जानकारी दी है की, कब तक उनकी सेवाएं लोगो को मिलने लगेंगी।   

5G Kya Hai ? जानिए 5G के फायदे और नुकसान  

इसके साथ साथ आपको यह भी बताते चले की देश में 5G की शुरुआत हो चुकी है, लेकिन अभी इसे सिर्फ 13 शहरो में ही लांच किया गया है।  

आगे इस आर्टिकल (5G Kya Hai) में आपको जानकारी मिलेगी की कौन कौन 13 शहर है जिनमे पहले 5G की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा 5G से जुड़े कई सारे सवालो का जवाब भी आपको मिलने वाले है। 

इन्हे भी पढ़े: What is Artificial Intelligence in Hindi | आर्टिफिसियल इंटेलिजेंस क्या है ? AI काम कैसे करता है?

तो अगर आप 5G के बारे में पूरी जानकारी चाहते हो तो इस आर्टिकल (5G Kya Hai) को पूरा जरूर पढियेगा। यहाँ आपको 5G से जुड़े कुछ सवाल जैसे

5G प्लान की कीमत क्या होगी ? 

5G Services के फायदे ? 

क्या 5G के लिए नयी सिम खरीदनी पड़ेगी ? 

गांवो में कब तक पहुंचेगा 5G ?

आदि ढेरो सवालों के जवाब आपको मिलने वाला है इस आर्टिकल में।  

इन शहरो को पहले मिलेंगी 5G सर्विस 

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने IMC 2022 के दौरान 5G सर्विस लांच करते हुए बताया की पहले इसे 13 शहरो में लांच किया जायेगा फिर धीरे धीरे पुरे भारत को 5g की सुविधा मिलेगी। जिन 13 शहरो में पहले 5G सर्विस लांच किया जायेगा वो है दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, गाँधी नगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, पुणे , अहमदबाद  बंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई। 

इसमें से 8 शहरो में 5G सर्विस की शुरुआत हो चुकी है। देश के प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों ने इसकी शुरुआत कर दी है , जल्द ही बाकी शहरो में इसकी शरुआत हो जाएगी।   

इन्हे भी पढ़े: Chat GPT क्या है ? क्या सच में गूगल को टक्कर दे पायेगा यह Chat GPT?

PM मोदी के भाषण के 10 Points 

1 – आजादी के इस अमृत महोत्सव के समय में 1 October 2022 का दिन इतिहास के पन्नो में दर्ज होगा 

2 – नए भारत में India सिर्फ टेक्नोलॉजी का Consumer बनकर नहीं रहेगा , बल्कि टेक्नोलॉजी के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।  

3 – 5G service ने अनगिनत अवसरों की शुरुआत की है। मै इसके लिए प्रत्येक भारतवासी को बधाई देता हूँ। 

4 – आज के समय में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति इस बात से वाकिफ है की, 5G इंटरनेट का पूरा स्ट्रक्चर बदल देगा। 

5 – सन 2014 में जीरो मोबाइल फ़ोन एक्सपोर्ट से आज भारत हज़ारो करोडो के मोबाइल एक्सपोर्ट करने वाला देश बन चुका है।  

6 – 2G, 3G, 4G के समय हम टेक्नोलॉजी के लिए दूसरे देशो पर निर्भर थे, लेकिन आज 5G के साथ इंडिया ने इतिहास रच दिया है 

7 – फ्यूचर में वायरलेस टेक्नोलॉजी को Design करने में इससे जुडी मैन्युफैक्चरिंग में भारत की बड़ी भूमिका होगी। 

8 – सरकार ने डिजिटल payment का रास्ता आसान बनाया इसके साथ साथ लोगो को इसके लिए बढ़ावा दिया जिसके वजह से छोटे दुकानदार भी cash की जगह UPI को तवज्जो देने लगे है। 

9 –  घर घर बिजली, हर घर सिलेंडर और जल के बाद भारत सरकार Internet for All पर काम कर रही है। 

10 – इन सभी प्रयासों का प्रभाव डिवाइस की कीमत पर पड़ा है, जिससे काम कीमत पर भी हमें अच्छे फीचर मिलने लगे है।  

इन्हे भी पढ़े : WhatsApp New Update 2022 in Hindi | WhatsApp में आया गजब का फीचर

टेलीकॉम कंपनियों ने दिया 5G का लाइव Demo 

देश के प्रमुख टेलीकॉम कंपनियों Airtel 5G, Reliance JIO और VI ने PM मोदी के सामने 5G का एक एक use case डेमोंस्ट्रेशन दिया। 

आइये जानते है इन टेलीकॉम ऑपरेटरो ने किस तरह का डेमोंस्ट्रेशन PM मोदी को दिखाया। 

Jio 5G use case Demo

Jio ने अपने use case demo में एक साथ 4 स्कूलों को जोड़ा, मुंबई के एक स्कूल के शिक्षक ने 3 अलग अलग स्थान के बच्चो को पढ़ाया।  

इन्हे भी पढ़े: Microsoft ne Band Kiya Internet Explorer | क्यों बंद हुआ इंटरनेट एक्स्प्लोरर

Airtel 5G use case Demo 

एयरटेल ने अपने use case डेमो के दौरान उत्तर प्रदेश के एक स्टूडेंट को शामिल किया और उन्हें सोलर सिस्टम के बारे में बताया। एक छात्र ने होलोग्राम के जरिये मंच पर आकर PM मोदी के साथ अपना लर्निंग एक्सपीरियंस शेयर किया।  

VI 5G use case Demo 

 VI यानि की वोडाफोन आईडिया ने 5G की मदद से दिल्ली मेट्रो के एक निर्माणाधीन सुरंग में कामगारों की सुरक्षा का यूज़ केस डेमो दिया। 

5G सर्विस के फायदे 

  • 5G सर्विस लांच से लोगो को Fast Internet की सुविधा मिलेगी 
  • किसी भी तरह की वीडियो बिना रुके Stream कर सकेंगे 
  • बड़ी से बड़ी मूवी सिर्फ 1 मिनट में डाउनलोड हो जाएगी 
  • कृषि के क्षेत्र में खेतो की देख रेख के लिए ड्रोन का इस्तेमाल संभव हो सकेगा।  
  • 5G के आने से वीडियो गेम के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा 
  • इंटरनेट कालिंग में बिना रुके क्लियर Voice में बात हो सकेगी 

5G प्लान की कीमत क्या होगी ? 

अब भारत में 5G लांच होने के बाद ग्राहकों के मन में ये सवाल आ रहा होगा की 5G प्लान की कीमत क्या होगी ? तो आपको बता दे की अभी तक देश की तीनो टेलीकॉम कंपनियों Airtel , Reliance Jio और VI ने इसकी घोषणा नहीं की है, और माना जा रहा है की 5G service अभी पुराने रेट पर ही चलेगी। 

हालाँकि मुकेश अम्बानी के reliance Jio ने इसका दावा किया है की उसके प्लान सस्ते होंगे। मिली जानकारी के अनुसार Jio बहुत जल्द एक अल्ट्रा किफायती फ़ोन लांच करने वाला है।

इसके साथ Jio के 5G प्लान के बहुत जल्द आने के उम्मीद है। लेकिन अभी के लिए पुराने प्लान पर ही 5G सर्विस मिल रही है

एयरटेल ने कहा उसकी मौजूदा 4G सिमकार्ड 5G कनेक्टिविटी के लिए तैयार है। इसलिए Airtel user को 5G के लिए सिम बदलने की कोई जरुरत नहीं है।  रही बात कीमत की तो अभी भी उसकी 5G सेवाएं 4G के रेट पर उपलब्ध होंगी , बाद में कंपनी 5G ले प्लान ला सकती है।  

इन्हे भी पढ़े : Jio Fiber क्या है | Jio Fiber के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे

क्या 5G के लिए नयी सिम खरीदनी होगी ?

अभी तक की जानकारी के अनुसार आप को 5G service इस्तेमाल करने के लिए कोई नयी सिम खरीदने की जरुरत नहीं होगी।  अगर आपके पास 5G फ़ोन है तो 5G service इस्तेमाल कर पाएंगे।  

गावो में कब तक पहुंचेगा 5G ?

अब भारत में 5G लांच होने के बाद गांव के लोगो के मन में सवाल आ रहा है की गांव में कबतक पहुंचेगा 5G ? तो आपको बता दे की Jio ने हर गांव तक 5G service पहुंचाने के लिए 2 lakh करोड़ के निवेश की बात कही है। लेकिन गांव गांव तक 5G पहुँचाना इतना आसान नहीं होगा और इसमें अभी वक्त लगेगा। 

 वही देश के टेलीकॉम कंपनियों का दावा है की, वो December 2023 तक देश के कोने-कोने तक 5G सर्विस पंहुचा देंगे। इस हिसाब से अगर कंपनियों के दावे सही भी होते है तो कम से कम 1 से डेढ़ साल तक लग जायेगा गांव तक 5G सर्विस पहुंचने में।  

Airtel की 5G सर्विस 8 शहरो में शुरू 

भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी Airtel ने 5G की शुरुआत 8 शहरो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई कोलकाता, वाराणसी, बंगलुरु हैदराबाद और सिलीगुड़ी में हो चुकी है। एयरटेल का प्लान March 2024 तक पुरे देश में 5G पहुंचाने का है।  

Jio की 5G सर्विस 4 शहरो से शुरू 

जिओ ने अपने AGM में बताया था की दिवाली 2022 तक दिल्ली, मुंबई कोलकाता चेन्नई इन 4 शहरो में अपनी 5G सर्विस की शुरुआत कर देगा। वही मुकेश अम्बानी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस में कहा की Jio की 5G सर्विस दिसंबर 2023 तक देश के कोने कोने पहुंच जाएगी।  

FAQ : 5G Kya Hai

Q. क्या है 5G ?

Ans. 2G, 3G और 4G के बाद ५ग मोबाइल नेटवर्क के इंटरनेट सर्विस की 5वी जनरेशन है।

Q. क्या ख़त्म हो जायेगा 4G नेटवर्क ?

Ans. नहीं ऐसा नहीं है 4G नेटवर्क अभी रहेगा। जो लोग 5G नहीं यूज़ करेंगे वो 4G इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दे BSNL जैसे कुछ सर्विस प्रोवाइडर अभी भी 3G सर्विस अपने ग्राहकों को दे रहे।  उसी तरह से 4G सर्विस भी अभी रहेगा जब तक की 5G नेटवर्क पूरी तरह से टेक ओवर ना कर ले। 

Q. 5G कब तक पहुंचेगा पुरे देश में ?

Ans. भारत की दो बड़ी टेलीकॉम कंपनियों के अनुसार 2024 तक पुरे देश में 5G नेटवर्क पहुंच जाएगा। Reliance Jio का दवा है की वह December 2023 तक देश के कोने कोने में 5G service पंहुचा देंगे।  वही एयरटेल ने कहा है की वो 2024 तक पुरे देश में 5G नेटवर्क पंहुचा देंगे।

Q. क्या 5G यूज़ करने से जल्दी डिस्चार्ज होगा मोबाइल ?

Ans. हा ऐसा हो सकता है की 5G सर्विस में आपका मोबाइल पहले के मुकाबले जल्दी डिस्चार्ज होगा। 

Q. 4G सिमकार्ड पर 5G काम करेगा ?

Ans. हा बिलकुल आपके 4G सिमकार्ड पर 5G काम करेगा इसकी घोषणा एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए कर दी है, लेकिन दूसरे टेलीकॉम ऑपरेटरो ने अभी इसके बारे में कोई कन्फर्मेशन नहीं दिया है।

Q. एयरटेल 5G लांच कब होगा ?

Ans. एयरटेल 5G भारत में 1 अक्टूबर से लांच हो चुका है, एयरटेल ने अपनी 5G सर्विस की शुरुआत 8 शहरो दिल्ली, मुंबई, चेन्नई कोलकाता, वाराणसी, बंगलुरु, हैदराबाद और सिलीगुड़ी में कर दी है।

Q. 5G कौन कौन से देश में चल रहा है ?

Ans. फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, चीन, ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, इटली, कनाडा और कुछ अफ्रीकन देशों में 5G पहले से चल रहा है।

Conclusion : 5G Kya Hai

दोस्तों इस आर्टिकल (5G Kya Hai) के माध्यम से आपको 5G service के बारे में  पूरी जानकारी दी, जैसे 5G के फायदे, 5G कैसे इस्तेमाल कर सकेंगे, 5G के प्लान्स की कीमत आदि। उम्मीद करता हूँ आपको यह जानकारी पसंद आयी होगी। 

अगर ये जानकारी(5G Kya Hai) आपको पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों में जरूर शेयर करे साथ ही सोशल मीडिया पर भी शेयर करे। इससे मुझे और आर्टिकल लिखने में मोटिवेशन मिलेगा।  

अंत में पूरा आर्टिकल पढ़ने के लिए दिन से धन्यवाद !

इन्हे भी पढ़े :

2 thoughts on “5G क्या है ? जानिए 5G के फायदे , नुकसान , स्पीड और प्लान क्या है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सैमसंग कंपनी का नया कारनामा, बना दिया अनोखा शूज़ ! अब जूतों से कंट्रोल हो सकेगा आपका फ़ोन Deleted URL को Google इंडेक्स से कैसे हटाए ? करना होगा सिर्फ ये काम VIVO और Motorola के अलावा ये कंपनी लांच कर रही इस महीने दमदार स्मार्टफोन ! धाकड़ कैमरा क्वालिटी और फीचर देख कर नहीं रोक पाएंगे खुद को लीक हो गयी सैमसंग की आनेवाली लेटेस्ट फोल्डिंग फ़ोन की जानकारी ! जाने कब लांच होंगे ये फ़ोन YouTube ने दिया users को कड़ी चेतावनी ! अगर इस तरह से देखते है यूट्यूब वीडियो तो हो जाइये सावधान