IIT से निकलकर देश दुनिया में बनायीं अलग पहचान, मिलिए India के 10 सबसे सफल IITians से !

Top 10 Successful IITians of India

Top 10 Successful IITians of India | Successful IITians | Sundar Pichai | Arvind Kejariwal | Sachin Bansal

IIT भारत में इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों की पहली पसंद होती है, और इसके लिए तैयारी करने वाले हर छात्र की यही इच्छा होती है की उसको IIT में पढ़ने का मौका मिले। IIT से निकले छात्र अक्सर देश विदेश में बड़ी कंपनियों में इंजीनियर के रूप में काम करते है। 

वही कई ऐसे छात्र है जिन्होंने खुद का स्टार्टअप शुरू किया और आज उन कंपनियों की खास पहचान है। आज के इस आर्टिकल में आपको  बताने वाला हूँ उन 10 छात्रों के बारे में जिन्होंने IIT से निकलकर देश विदेश में अपनी अलग पहचान बनायीं है। 

दोस्तों IIT से तो हर साल बहुत सारे स्टूडेंट इंजीनियरिंग की डिग्री लेकर अपना करियर बनाते है। लेकिन आज जिन हस्तियों के बारे में आपको बताने जा रहा हूँ उनके नाम सुनकर आप चकित हो जायेंगे की क्या ये लोग भी IITians है। तो आइये अब आपको एक-एक करके सभी के बारे में बताते है जिन्होंने IIT से निकलकर देश दुनिया में अपना लोहा मनवाया  है।  

1- अरविन्द केजरीवाल 

arvind kejriwal
Image : Social Media

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को तो आप जानते ही होंगे। 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के सिवानी में जन्मे अरविन्द केजरीवाल अन्ना हजारे के साथ आंदोलन के बाद इस आंदोलन के अन्य साथियो के साथ मिलकर आम आदमी पार्टी बनायीं। पहले ही बार के चुनाव में 25 सीट हासिल किया, और कांग्रेस के साथ मिलकर सरकार बनायीं जिसमे अरविन्द केजरीवाल को मुख्यमंत्री  बनाया गया।

अरविन्द केजरीवाल ने IIT खड़गपुर से Mechanical इंजीनिरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद उन्होंने इनकम टैक्स ऑफिसर के रूप में काम किया फिर अन्ना आंदोलन के बाद राजनीती में आये और आज वर्तमान में दिल्ली के मुख्यमंत्री है। 

अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने अपने काम के दम पर जनता में विश्वास बनाया और इसका नतीजा यह रहा की लगातार तीसरी बार आदमी पार्टी की सरकार बनी और केजरीवाल  मुख्यमंत्री बने। 

आम आदमी पार्टी केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब में भी अपनी सरकार बना ली है और धीरे धीरे कई राज्यों में अपना विस्तार कर रही  है। अगर ऐसा ही रहा तो आने वाले कुछ सालो में कई और राज्यों में आम आदमी की सरकार होगी।

2 – N R नारायण मूर्ति 

सबसे सफल IITians की लिस्ट में दूसरा नाम आता है नारायण मूर्ति जी का। 21 अगस्त 1946 को कर्नाटक में जन्मे पदम् विभूषण नारायण मूर्ति ने 1969 में आई आई टी कानपुर से अपनी मास्टर डिग्री पूरी की है। नारायण मूर्ति भारत की मल्टीनेशनल IT कंपनी इनफ़ोसिस के संस्थापक है। इनको 2008 में भारत सरकार द्वारा पदम् विभूषण से सम्मानित किया जा चुका है। 

3 – सुन्दर पिचाई

Sunder Pichai
Image : Social Media

सुन्दर पिचाई आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुन्दर पिचाई ने एक साधारण से परिवार से होने के बावजूद अपनी मेहनत और लगन के दम पर पहचान बनायीं और आज दुनिया के सबसे बड़ी टेक कंपनी के सीईओ है। गूगल कितना पॉपुलर है यह किसी को बताने की जरुरत नहीं है , हम सब जानते है की इंडिया ही नहीं पुरे वर्ल्ड में गूगल का दबदबा है।

इन्हे भी पढ़े : Alakh Pandey Biography in Hindi | एक यूट्यूब चैनल से खड़ी की बिलियन डालर कंपनी

सुन्दर पिचाई ने IIT खड़गपुर से मेटलर्जी इंजीनियरिंग में B Tech किया है। 10 अगस्त 2015 को सुन्दर पिचाई दुनिया के सबसे बड़ी टेक कंपनी के सीईओ बने और आज तक गूगल के एक के बाद एक कई सर्विसेज को सफलता पूर्वक चला रहे है। 

4 – रघुराम गोविंदा राजन 

भारतीय रिज़र्व बैंक के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन भी एक IITians है उन्होंने IIT दिल्ली से Mechanical Engineering में स्नातक की पढ़ाई की है। 3 फ़रवरी 1963 को मध्यप्रदेश के भोपाल में जन्मे भारत के बेहतरीन अर्थशास्त्रियो में से एक है। इन्होने RBI का गवर्नर रहते हुए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जो शायद पुजीपतियो को राश नहीं आये जिसकी वजह से ये हमेशा उनके निशाने पर रहे। 

Modi सरकार जब केंद्र में आयी उसके कुछ समय बाद ही इन्होने रिजाइन दे दिया। इन्होने अपने कार्यकाल में NPA यानि की None performing Assets को ख़त्म करने की बात कही थी । NPA मतलब ऐसे ऋण जो लोग बैंक से ले तो लेते है लेकिन वापस नहीं करते है।  

5 – चेतन भगत  

chetan bhagat
Image : Social Media

मशहूर राइटर चेतन भगत भी एक IITian है। इन्होने IIT दिल्ली से Mechanical इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है। चेतन भगत के कई ऐसे नावेल जैसे Half Girlfriend , 3 Mistakes of my Life , भारत की सबसे ज्यादा बिलने वाले नावेल है।  चेतन भगत ने इंजीनियरिंग के अलावा IIM  अहमदाबाद से MBA की डिग्री भी हासिल की है। 

इन्हे भी पढ़े : Vikas Divyakirti Biography in Hindi : आईएएस की नौकरी छोड़ शुरू किया कोचिंग सेंटर ! जानिए कौन है डॉ विकास दिव्यकीर्ति ?

6 – सचिन बंसल

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग और चीजे खरीदने के लिए लोग ईकॉमर्स वेबसाइट पर जाते है। इंडिया में Amazon और Flipkart दो टॉप ईकॉमर्स वेबसाइट है जहा लोग सबसे ज्यादा खरीदारी करते है। लेकिन क्या आप जानते है Flipkart के Co Founder और पूर्व CEO सचिन बंसल है जो की एक भारतीय है। सचिन बंसल ने 2005 में IIT Delhi से कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। 

7 – भाविश अग्ग्रवाल

दोस्तों किसी को कही जाना होता है तो मोबाइल से 2 मिनट में ओला कैब बुक कर लेते है। आपको बता दे की ओला के Co Founder भाविश अग्रवाल IIT मुंबई से पास आउट है। इन्होने कंप्यूटर साइंस में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है।  भाविश अग्रवाल को 2018 में टाइम पत्रिका के 100 सबसे प्रभावशाली लोगो की लिस्ट में शामिल किया गया था।  

इन्हे भी पढ़े : Bernard Arnault Biography in Hindi : जानिए कौन है बर्नार्ड अर्नोल्ट जो एलोन मस्क को पछाड़ बने दुनिया के सबसे अमीर आदमी

8 – दीपिंदर गोयल 

जोमैटो के बारे में तो आप जानते ही होंगे। दीपिंदर गोयल भारत के सबसे बड़े फ़ूड डिलीवरी एप्प Zamato के फाउंडर और CEO है। इन्होने IIT दिल्ली से 2005 में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की है। 

9 – विनोद खोसला 

विनोद खोसला भारत के बड़े बिजनेसमैन और इन्वेस्टर है। वर्तमान में ये Sun microsystem के Co फाउंडर है।  इन्होने IIT दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में B Tech की पढ़ाई पूरी की है। फ़ोर्ब्स पत्रिका के अनुसार 2014 में अमेरिका के 400 सबसे अमीर लोगो में विनोद खोसला शामिल थे। 

10 – जीतेन्द्र कुमार 

 अगर आप भी टीवी सीरियल वेब सीरीज देखते है तो अभिनेता जीतेन्द्र कुमार (जीतू भैया ) को जरूर जानते होंगे। इन्होने कई टीवी सीरियल और वेब सीरीज में काम किया है। कोटा फैक्ट्री और Amazon प्राइम पर आने वाली वेब सीरीज पचायत से उन्हें काफी सुर्खिया मिली। जीतेन्द्र उर्फ़ जीतू ने IIT खड़गपुर से सिविल इंजीनियरिंग में पढ़ाई की है।  

इन्हे भी पढ़े : फ्री में ब्लॉग कैसे बनाये 2022 | How to Create Free Blog in 2022

निष्कर्ष  

इस आर्टिकल में आपको 10 ऐसे IITians के बारे में बताया जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनायीं है। कुछ अपने देश में तो कुछ पुरे विश्व में अपने हुनर का लोग मनवा चुके है। 

उम्मीद है आपको यह आर्टिकल जरूर पसंद आया होगा।  

3 thoughts on “IIT से निकलकर देश दुनिया में बनायीं अलग पहचान, मिलिए India के 10 सबसे सफल IITians से !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लीक हो गयी सैमसंग की आनेवाली लेटेस्ट फोल्डिंग फ़ोन की जानकारी ! जाने कब लांच होंगे ये फ़ोन YouTube ने दिया users को कड़ी चेतावनी ! अगर इस तरह से देखते है यूट्यूब वीडियो तो हो जाइये सावधान VIVO ने लांच किया फाडू स्मार्टफोन ! 200 MP कैमरा के साथ झमाझम रील बनाएंगी पापा की परिया पहले सेल में इतना सस्ता मिल रहा है Realme P1 5G का धमाकेदार फ़ोन ! लम्बे इंतजार के बाद भारत में लांच हो गया Realme का ये फ़ोन 6000 mAh के दमदार बैटरी पावर की साथ सैमसंग ने लांच किया ये स्मार्टफोन ! इसके सामने कही नहीं टिकते One Plus जैसे फ़ोन